अमजद खान को कैसे मिला था शोले फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार
The latest entertainment stories, perspectives and exclusive updates.
अमजद खान को कैसे मिला था शोले फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार
फिल्म शोले के गब्बर सिंह के किरदार और अमजद खान को यह भूमिका मिलने के बारे में जानकारी।
बॉलीवुड में कई ऐसे खलनायक रहे हैं जिनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है, और कुछ किरदार अमर हो गए हैं। ऐसा ही एक किरदार फिल्म शोले का गब्बर सिंह है, जिसे अमजद खान ने निभाया था। 45 साल बाद भी फिल्म शोले उसके दमदार किरदार गब्बर सिंह की वजह से याद की जाती है।
अपनी आवाज और चेहरे से दर्शकों के दिल में खौफ पैदा करने वाले गब्बर को फिल्म का असली हीरो माना जाता है। इस भूमिका को निभाकर नवोदित कलाकार अमजद खान दर्शकों के दिल में अमर हो गए। एक खलनायक होने के बावजूद गब्बर की लोकप्रियता इतनी रही कि शोले के बाद उसके नाम पर आधा दर्जन फिल्में बन चुकी हैं।
Source: Amar Ujala - Sun Cinema Podcasts
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *